Qualcomm की छंटनी ने चौंकाया! 1000 नहीं भारत में लपेटे में आए 1500 कर्मचारी
Qualcomm की भारत में छंटनी का आंकड़ा पहले लगाए गए अनुमान से कहीं ज्यादा निकला है। शुरुआत में करीब 1,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की आशंका थी लेकिन अब रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 1,500 कर्मचारी इस कार्रवाई की चपेट में आए हैं। छंटनी के तहत प्रभावित कर्मचारियों को दो महीने का नोटिस पे और अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं।