RBI MPC के फैसले से पहले बाज़ार में गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक से अधिक लुढ़का
आरबीआई की मौद्रिक नीति के एलान से पहले बुधवार को शेयर बाज़ार में गिरावट देखी गई और शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 463.42 अंक टूटकर 72,604.39 पर आ गया जबकि निफ्टी 165.00 अंक लुढ़क गया। फिलहाल सेंसेक्स में सूचीबद्ध 27 कंपनियां लाल निशान पर हैं। RBI द्वारा बुधवार को रेपो रेट में 25 बेसिस-पॉइंट की बढ़ोतरी किए जाने की उम्मीद है।