बैंकों में पड़ी बिना दावे वाली रकम का पता करने के लिए RBI के UDGAM पोर्टल पर नाम/मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। सर्च में खाताधारक का नाम/ संबंधित बैंक चुनने के बाद PAN/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर ID/पासपोर्ट नंबर/जन्मतिथि जैसी जानकारी भरकर सर्च करें। बैंक में कोई बिना दावे वाली रकम होने पर उसकी जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी।