RBI ऑफिस अटेंडेंट भर्ती का स्कोरकार्ड जारी, 572 पदों की भर्ती के लिए ऐसे करें डाउनलोड
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ऑफिस अटेंडेंट भर्ती परीक्षा 2026 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार IBPS के आधिकारिक पोर्टल ibpsreg.ibps.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। स्कोरकार्ड के साथ कैटेगरी और ऑफिस के अनुसार कटऑफ भी जारी किए गए हैं।