आरबीआई और एसबीआई के अर्थशास्त्रियों के बीच लिंक्डइन पोस्ट को लेकर विवाद छिड़ गया है। आरबीआई के अर्थशास्त्री सार्थक गुलाटी ने आरोप लगाया कि एसबीआई ने 'इकोरैप' रिपोर्ट्स में आरबीआई के 'मौद्रिक नीति रिपोर्ट्स' की सामग्री बिना अनुमति के कॉपी की है। वहीं, एसबीआई ने आरोपों को निराधार व सनसनीखेज बताया है और कहा कि उनकी रिसर्च पद्धति अलग है।