RBI ने सितंबर-2026 तक अपने कुल 880.52-टन सोने के भंडार में से 740.13-टन यानी 84% सोना भारत वापस ला लिया है। बाकी 140.39-टन सोना विदेश में रखा है जिसका बड़ा हिस्सा लंदन के बैंक ऑफ इंग्लैंड और स्विट्जरलैंड के BIS के पास है। दरअसल, वैश्विक तनाव के बीच RBI घरेलू भंडारण बढ़ाकर सोने पर अपना नियंत्रण मज़बूत कर रहा है।