RBI का एलान, अब बेसिक सेविंग्स अकाउंट के ग्राहकों को भी मिलेगी यह सुविधा

आरबीआई ने घोषणा की है कि अब बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट (बीएसबीडीए) होल्डर्स को भी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी। अब तक डिजिटल या ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सिर्फ रेगुलर बैंक सेविंग्स अकाउंट्स पर मिलती थीं। बीएसबीडी अकाउंट पर ग्राहक को फ्री में बेसिक बैंकिंग सुविधाएं मिलती हैं और किसी तरह का मिनिमम बैलेंस मेंटेन नहीं करना पड़ता है।