RBI के पास कितना सोना है और 2023 से अब तक कितना सोना भारत वापस लाया गया?
RBI के अनुसार, भारत के पास मार्च 2026 तक कुल 880.52 मीट्रिक टन गोल्ड रिज़र्व था जिसमें से करीब 680.05 मीट्रिक टन सोना देश में रखा गया है। आरबीआई ने 2023-2025 के दौरान 274 से 280 टन सोना वापस मंगवाया था। गौरतलब है, वैश्विक संकट/युद्ध जैसी स्थितियों में देश के भीतर गोल्ड रिज़र्व रखना ज़्यादा सुरक्षित माना जाता है।