RBI के रेपो रेट घटाने से कैसे घट सकती है आपकी EMI?

आरबीआई ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती करते हुए उसे 6.25% कर दिया है। रेपो रेट पर बैंक आरबीआई से ऋण लेते हैं और इसमें कटौती से बैंक सस्ते कर्ज़ दे सकेंगे जिससे लोगों पर ईएमआई का बोझ कम होगा। इससे होम, कार और अन्य लोन प्रभावित होते हैं लेकिन यह पूरी तरह बैंकों पर निर्भर है।