RBI ने टाटा संस को लिस्टिंग नियमों का पालन करने का निर्देश दिया जिससे मंगलवार को टाटा केमिकल्स का शेयर 8% उछल गया। वहीं, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के शेयर में भी 3.3% की तेज़ी दिखी। शुरुआती कारोबर में टाटा मोटर्स PV का शेयर करीब 2% ऊपर ट्रेड कर रहा था जबकि इंडियन होटल्स के शेयर में 1% की तेज़ी थी।