भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को बताया कि वह जल्द ही गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर वाले ₹50 के नए नोट जारी करेगा। आरबीआई ने बताया, "इन नए नोटों का डिज़ाइन महात्मा गांधी (न्यू) सीरीज़ के ₹50 के नोटों के समान ही होगा।" आरबीआई ने कहा कि पहले से जारी ₹50 के सभी नोट वैध करेंसी बने रहेंगे।