inshorts

RBI द्वारा ब्लैक इंक से चेक लिखने पर बैन लगाए जाने वाला दावा है फर्ज़ी: PIB

पीआईबी ने कहा है आरबीआई द्वारा चेक पर ब्लैक इंक से लिखने पर रोक लगाने की बात कहने वाला सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट फर्ज़ी है। पीआईबी ने कहा, "यह दावा पूरी तरह से गलत है। आरबीआई ने चेक लिखने के लिए किसी भी खास रंग की स्याही को लेकर कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं।"