RBI ने 2 बैंकों पर लगाया ₹36-36 लाख का जुर्माना

आरबीआई ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन को लेकर आईडीबीआई बैंक पर ₹36.3 लाख और सिटीबैंक एनए पर ₹36.28 लाख का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने बताया कि आईडीबीआई ने जून 2016-जनवरी 2023 के बीच प्राप्त 363 इनवर्ड रेमिटेंसेज़ से संबंधित विदेशी मुद्रा लेनदेन की प्रोसेसिंग और उन्हें इजाज़त देने में ड्यू डिलीजेंस का पालन नहीं किया।