inshorts

RBI ने देश में सोने का भंडार बढ़ाया, वापस लाया 60 टन सोना

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को बताया कि उसने अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान 60.08 टन सोना विदेश से वापस लाकर देश में रखा है। आरबीआई की विदेशी मुद्रा भंडार के प्रबंधन पर जारी छमाही रिपोर्ट के मुताबिक, देश में रखा गया सोना सितंबर 2026 में बढ़कर 740.13 टन हो गया जो मार्च 2026 में 680.05 टन था।