inshorts

SGB निवेशकों की चांदी! 6 साल में गोल्ड बॉन्ड ने दिया 163% तक रिटर्न, RBI ने तय किया रेट

RBI ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2020-21 सीरीज़ VIII के प्रीमैच्योर रिडेम्पशन के लिए कीमत ₹13,499 प्रति ग्राम तय की है। 18 नवंबर 2026 को निवेशक बॉन्ड भुना सकते हैं। 2020 में ₹5,127 (ऑनलाइन) पर निवेश करने वालों को करीब 163% कैपिटल गेन मिलेगा। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर निवेशकों को हर साल 2.5% ब्याज भी मिलता है।