inshorts

5 साल में 167% रिटर्न! 25 नवंबर को हर यूनिट पर मिलेंगे ₹12612; RBI का एलान

RBI ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2021-22 सीरीज़-I का प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन प्राइस ₹12,612/यूनिट तय किया है और 25 नवंबर को निवेशक बॉन्ड भुना सकेंगे। जिन निवेशकों ने यह बॉन्ड ₹4,727 के इश्यू प्राइस पर लिया था उन्हें अब 167% का बंपर रिटर्न मिलने जा रहा है। कीमत IBJA के 3 कारोबारी दिनों के औसत सोने के भाव पर आधारित है।