RBI ने जारी की मनी ट्रांसफर की नई गाइडलाइन, बिना बैंक खाते के भी भेजे जा सकेंगे ₹50000
RBI ने देश में घरेलू मनी ट्रांसफर को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत बैंक शाखा में आने वाला कोई भी व्यक्ति कोई बैंक खाता न होते हुए भी NEFT के ज़रिए किसी लाभार्थी के बैंक खाते में ₹50,000 तक भेज सकेगा। बिज़नेस कॉरेस्पॉन्डेंट और ATM से ट्रांसफर की सीमा ₹5,000 प्रति लेनदेन और ₹25,000 मासिक होगी।