inshorts

RBI ने डिजिटल फ्रॉड रोकने के लिए बैंकों को दिए निर्देश, कहा- मजबूत प्रणाली बनाएं

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​​​ने बैंकों को डिजिटल फ्रॉड रोकने के लिए निर्देश दिए हैं। गवर्नर ने इसके लिए बैंकों को मजबूत प्रणाली बनाने के साथ-साथ जोखिमों को कम करने के लिए थर्ड पार्टी सर्विस प्रोवाइडर की निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया है। गवर्नर ने बैंकों से कारोबारी सुगमता बढ़ाने के लिए सुझाव भी मांगे हैं।