फोनपे को आरबीआई ने बतौर एक ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर काम करने के लिए निर्णायक मंज़ूरी दी है। इससे कंपनी छोटे और मंझले आकार की कंपनियों (SME) पर फोकस करते हुए मर्चेंट नेटवर्क का विस्तार कर सकेगी। बकौल रिपोर्ट, वॉलमार्ट के निवेश वाली फोनपे सितंबर के आखिरी तक कॉन्फिडेंशियल तरीके से आईपीओ के लिए फाइलिंग कर सकती है।