RBI ने धनतेरस पर ब्रिटेन से अपना 102 टन सोना भारत में किया शिफ्ट: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, आरबीआई ने धनतेरस पर ब्रिटेन के बैंक ऑफ इंग्लैंड से अपना 102 टन सोना भारत में शिफ्ट किया है। बकौल रिपोर्ट, सितंबर आखिर तक आरबीआई के पास कुल 855 टन सोना था जिनमें से 510.5 टन देश में रखा था। गौरतलब है कि सितंबर 2022 से 214 टन सोना विदेश से भारत आ चुका है।