बैंक से ग्राहक सिर्फ ₹5000 ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन

RBI ने पुडुचेरी को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड पर 6-महीने के लिए कड़े परिचालन प्रतिबंध लगाए हैं। इसके तहत ग्राहक अपने बचत/चालू/अन्य खातों से अधिकतम ₹5,000 ही निकाल सकेंगे। बैंक बिना RBI की मंजूरी के नए लोन नहीं दे सकेगा और नई जमा स्वीकार करने समेत कई गतिविधियों पर रोक रहेगी। बकौल RBI, बैंक का लाइसेंस रद्द नहीं किया गया है।

Load More