आरबीआई ने मुंबई के न्यू इंडिया सहकारी बैंक में भारी अनियमितताओं के कारण उस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं जिनमें पैसों की निकासी, पैसे जमा किए जाने और लोन वितरण पर रोक शामिल है। आरबीआई के इस फैसले के बाद शुक्रवार को मुंबई में बैंक की ब्रांच के बाहर परेशान ग्राहकों की भीड़ जुट गई।