inshorts

RBI ने मृत ग्राहक से जुड़े क्लेम सेटलमेंट के नियम बदले, बैंक ने देरी की तो देना होगा मुआवज़ा

आरबीआई ने शुक्रवार को बैंकों के मृत ग्राहकों के खातों और लॉकर से जुड़े क्लेम का 15 दिनों के अंदर सेटलमेंट करने के लिए सुधारों के साथ नए मानदंड जारी किए। बकौल आरबीआई, अगर किसी इंसान की मौत के बाद उसके नॉमिनी को तय समय के अंदर क्लेम नहीं मिला तो बैंकों को उसे अलग से मुआवज़ा भी देना होगा।