inshorts

RBI ने मुथूट फिनकॉर्प पर लगाया लाखों का जुर्माना

आरबीआई ने मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड पर ₹2.7 लाख का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई 31-मार्च 2024 तक की कंपनी की वित्तीय स्थिति के वैधानिक निरीक्षण के बाद कंपनी द्वारा आंतरिक ‘ऑम्बड्समन’ से जुड़ी नियमावली का पालन न करने के कारण की गई है। बकौल आरबीआई, ग्राहकों की शिकायतों का उचित और पारदर्शी निवारण करने के लिए यह फैसला ज़रूरी था।