RBI ने लिया बड़ा फैसला, बैकिंग सिस्टम में ₹1 लाख करोड़ की नकदी डालने का किया एलान

आरबीआई ने ओपन मार्केट ऑपरेशन (ओएमओ) के ज़रिए बैकिंग सिस्टम में ₹1 लाख करोड़ की नकदी डालने का एलान किया है। आरबीआई ने बुधवार को बताया कि वह 12 मार्च व 18 मार्च को ₹50,000 करोड़-50,000 करोड़ की नकदी डालेगा। बकौल आरबीआई, नकदी की स्थिति की समीक्षा के बाद बैकिंग सिस्टम में पूंजी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।