आरबीआई ने बैंकों से डेबिट कार्ड फीस, लेट पेमेंट और मिनिमम बैलेंस न रखने पर वसूले जाने वाले सर्विस चार्ज को घटाने को कहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरबीआई का यह मानना है कि ज़्यादा चार्ज गरीब और कम आय वाले ग्राहकों पर भारी पड़ता है। हालांकि, केंद्रीय बैंक ने चार्ज की कोई सीमा तय नहीं की है।