आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आरबीआई बोर्ड की बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ मीडिया से बातचीत में कहा है कि आरबीआई ने हमेशा आसानी से कर्ज़ उपलब्ध कराने पर फोकस किया है और इसमें सुधार की गुंजाइश है। उन्होंने आगे कहा कि आरबीआई सुगमता से ऋण उपलब्ध कराने के लिए आगे भी कदम उठाएगा।