गरीब परिवारों को मिलेगा ज़्यादा लोन! RBI कर सकती है सीमा की समीक्षा

RBI के डिप्टी गवर्नर गिरीश चंद्र मुर्मू ने कहा है कि RBI माइक्रोफाइनेंस लोन लेने वालों के लिए ₹3 लाख की सालाना पारिवारिक आय सीमा की समीक्षा कर सकता है। ये लोन कम आय वाले परिवारों और छोटे दुकानदारों को बिना गारंटी दिए जाते हैं। हालांकि, मासिक आय का अधिकतम 50% EMI चुकाने की सीमा में कोई बदलाव नहीं होगा।