inshorts

RCB के खिलाफ मैच खेलने से पहले भावुक हो गए थे सिराज, कहा- मैं 7 साल से यहां था

आईपीएल-2025 में गुजरात टाइटंस की ओर से खेल रहे तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने बताया कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ खेलने से पहले वह भावुुक हो गए थे। उन्होंने कहा, "मैं 7 साल से यहां (आरसीबी में) था...लाल से नीली जर्सी पहनने पर भावुक हो गया।" उन्होंने कहा, "हालांकि, जब गेंद मेरे हाथ में आई...तब मैं ठीक था।"