RCB के हिंदी X अकाउंट को लेकर भड़के कन्नड़ फैंस, कहा- कन्नड़ कहां है

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के हिंदी X अकाउंट को लेकर कन्नड़ फैंस ने काफी नाराज़गी जताई है। एक X यूज़र ने लिखा, 'कन्नड़ कहा है?" एक अन्य ने लिखा, "आप अब कन्नड़ टीम नहीं रहे। शर्म आनी चाहिए। क्या दिल्ली चैलेंजर्स कन्नड़ में ट्वीट करती है?" आरसीबी ने हाल ही में हिंदी में X अकाउंट शुरू किया है।