आरसीबी ने आईपीएल थीम वाले ऐड को लेकर उबर के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। इस ऐड में एसआरएच के ओपनर ट्रैविस हेड को दिखाया गया है। दरअसल, उबर के ऐड में हेड एसआरएच-आरसीबी मैच से पहले स्टेडियम के साइनबोर्ड पर स्प्रे पेंट से 'रॉयली चैलेंज्ड बेंगलुरु' लिखते दिखे जिसे आरसीबी ने अपमानजनक बताया है।