REET 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से हुए शुरू

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने राजस्थान पात्रता परीक्षा (रीट) 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। रीट परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 जनवरी 2025 है और परीक्षा 27 फरवरी 2025 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।