inshorts

रिलायंस पर प्रमोटरों का भरोसा, खुले बाज़ार से खरीदे 4.26 लाख शेयर; ब्रोकरेज ने दिया नया टारगेट

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के प्रमोटर ग्रुप की दो कंपनियों ने 16 नवंबर को खुले बाज़ार से कुल 4.26 लाख शेयर खरीदे। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट्स ने 2.11 लाख और रिलायंस सर्विसेज़ एंड होल्डिंग्स ने 2.15 लाख शेयर खरीदे। शुक्रवार को शेयर ₹1,375.10 पर बंद हुआ। वहीं, जेपी मॉर्गन ने इस पर ₹1,675 का टारगेट देते हुए ओवरवेट रेटिंग बरकरार रखी है।