RIL में नई नियुक्तियों में भारी गिरावट, FY26 में की नई हायरिंग में 90000 तक की कमी
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने FY26 में अपनी नई हायरिंग में 90,000 तक की कमी की है। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले ग्रुप ने पिछले हफ्ते अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित सालाना रिपोर्ट में कहा कि कंपनी में 1 लाख+ नए कर्मचारी शामिल हुए। वहीं, पिछले साल की रिपोर्ट में 1.9 लाख से ज़्यादा नए कर्मचारियों के शामिल होने का ज़िक्र था।