RITES को विदेश मंत्रालय से मिला नया ऑर्डर, 2 वर्ष में शेयरों ने दिया 120% रिटर्न

रेल इंडिया टेक्निकल ऐंड इकोनॉमिक सर्विस (आरआईटीईएस) को भारतीय विदेश मंत्रालय से इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के निर्माण के लिए प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन सर्विसेज प्रोवाइड करने का ₹297.67 करोड़ का ऑर्डर मिला है। कंपनी प्रोजेक्ट को 59 महीनों में पूरा करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 2 वर्ष में शेयरों ने 120% और 3 वर्ष में 140% से अधिक रिटर्न दिया है।