RPSG की सहायक कंपनी ने खरीदी इस फर्म में 70% हिस्सेदारी, शेयर खरीदने की मची लूट

आरपीएसजी वेंचर्स के शेयर मंगलवार को कारोबार के दौरान 5% से अधिक चढ़कर ₹999.05 के इंट्रा डे हाई पर आ गए। शेयरों में इस तेज़ी के पीछे का कारण आरपीएसजी वेंचर्स की सहायक कंपनी आरपीएसजी स्पोर्ट्स वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के इंग्लैंड के मैनचेस्टर स्थित एक पेशेवर क्रिकेट फ्रैंचाइज़ी में ₹860 करोड़ में 70% से अधिक की हिस्सेदारी हासिल करना है।