राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स का मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए आरआर के हेड कोच राहुल द्रविड़ बैसाखियों के सहारे मैदान में पहुंचे जहां महेंद्र सिंह धोनी दौड़कर उनसे मिलने पहुंचे। धोनी ने मैदान में द्रविड़ से बातचीत की जिसका वीडियो वायरल हुआ है। द्रविड़ आईपीएल शुरू होने से पहले चोटिल हो गए थे।