RR के लिए राहुल द्रविड़ ने कई IPL फ्रैंचाइज़ी के ब्लैंक चेक ठुकराए: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के नए मुख्य कोच बने राहुल द्रविड़ ने टीम के लिए कई आईपीएल फ्रैंचाइज़ी के ब्लैंक चेक ठुकरा दिए थे। गौरतलब है कि द्रविड़ ने आईपीएल 2012 व 2013 में आरआर की कप्तानी की थी और 2014 व 2015 में उन्होंने टीम के डायरेक्टर और मेंटॉर के तौर पर काम किया था।