राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से पहले व्हीलचेयर पर बैठकर पिच का निरीक्षण किया। द्रविड़ को यह चोट आईपीएल 2025 से पहले बेंगलुरु में एक स्थानीय मैच में खेलते समय लगी थी। प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर द्रविड़ की क्रिकेट के प्रति समर्पण की सराहना की है।