रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नर्सिंग सुपरिटेंडेंट भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 23 और 25 नवंबर को आयोजित होगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, तारीख और अन्य जरूरी जानकारियां दी गई हैं।