RSS प्रमुख मोहन भागवत ने बताईं ड्रग्स-शराब के अलावा नशे की दूसरी लतें

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि आज के दौर में फेसबुक और इंस्टाग्राम भी नशे का रूप बन गए हैं। उन्होंने कहा कि नशा सिर्फ ड्रग्स/शराब/तंबाकू तक सीमित नहीं है बल्कि चाय-कॉफी, सफलता, अपनी तस्वीरें क्लिक करने और देखने व क्षेत्रीय या जातिगत पहचान का भी नशा हो सकता है। उन्होंने कहा कि कोई भी लत नुकसानदायक है।