RSSB ने पशु परिचर भर्ती के लिए 499 पद और किए स्वीकृत, कुल संख्या हुई 6,433

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पशु परिचर भर्ती के लिए पदों की संख्या 499 बढ़ा दी है जो अब 6,433 हो गई है। बोर्ड ने पिछले साल 5,934 पदों के लिए भर्ती निकाली थी जिसमें 17.64 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अब सरकार ने पशु पालन विभाग में पशु परिचर के 499 पदों पर और स्वीकृति जारी की है।