सरकारी रेल कंपनी को ₹249 करोड़ का मुनाफा, कल फोकस में रहेगा स्टॉक

सरकारी रेलवे कंपनी RVNL का सितंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 8.3% बढ़कर ₹249.5 करोड़ हो गया। हालांकि, इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 8.2% घटकर ₹4,701 करोड़ रह गया जबकि EBITDA 19.5% बढ़कर ₹264 करोड़ पहुंच गया। नतीजों से पहले गुरुवार को शेयर 1.91% गिरकर ₹205.40 पर बंद हुआ। 2026 में अबतक इसमें 43% की गिरावट आई है।