inshorts

S&P का दावा; अमेरिका के टैरिफ का भारत की विकास दर पर नहीं पड़ेगा कोई असर

एसऐंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने चालू वित्तवर्ष 2025-26 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.5% पर बरकरार रखा है। एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका के टैरिफ का भारत की ग्रोथ पर असर नहीं पड़ेगा। वहीं, एसऐंडपी ने कहा कि उसे चालू वित्त वर्ष में आरबीआई द्वारा रेपो दर में 0.25% की कटौती की उम्मीद है।