वेस्टइंडीज़ के बल्लेबाज़ शे होप ने SA20 में डर्बन सुपर जाएंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में प्रेटोरिया कैपिटल्स की ओर से बल्लेबाज़ी करते हुए 118* रनों की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही वह SA20 के इतिहास में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। गौरतलब है, प्रेटोरिया कैपिटल्स ने यह मैच 15 रनों से जीत लिया।