SAIL और NMDC विदेशों में खोजेगी इस्पात बनाने का कच्चा माल, मंत्रालय ने दिया निर्देश
इस्पात मंत्रालय ने SAIL और NMDC को विदेशों में खनिज संपत्तियों की खोज करने का निर्देश दिया है। मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि इससे लंबे समय के लिए कच्चे माल की ज़रूरतें पूरी की जा सकें और इनपुट लागत को कम करने में मदद मिल सके। भारत अभी कोकिंग कोल का 85-90% ऑस्ट्रेलिया व मोज़ाम्बिक से आयात करता है।