दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग भारत में जहाज बनाने की तैयारी कर रही है। कंपनी के कोरियाई शिपयार्ड अगले तीन साल तक के लिए बुक हैं। ऐसे में वह गुजरात, ओडिशा व केरल में जमीन और निवेश के विकल्प तलाश रही है। गुजरात में स्वान डिफेंस और केरल में कोचीन शिपयार्ड के साथ साझेदारी की संभावना भी देखी जा रही है।