सैमसंग और शाओमी ने अपने 41 स्मार्टफोन के दाम ₹4,000 तक बढ़ा दिए हैं। 16 नवंबर से लागू नई कीमतों के तहत सैमसंग के 22 और शाओमी के 19 मॉडल महंगे हुए हैं। शाओमी के कुछ फोन की कीमतों में 18.75% तक की बढ़ोतरी हुई है। मेमोरी और अन्य ज़रूरी पुर्जों की बढ़ती लागत को इसकी वजह बताया गया है।