एक रेडिट यूज़र ने एसबीआई क्रेडिट कार्ड केवाईसी अपडेट के नाम पर ठग द्वारा भेजे गए फर्ज़ी लिंक के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं जिसमें 'Expari date' और 'Intar OTP' लिखा हुआ था। यह लिंक एसबीआई की वेबसाइट की जगह Wix जैसी फ्री वेबसाइट बिल्डिंग प्लैटफॉर्म पर बनी फर्ज़ी वेबसाइट का था। ठग ने अपना फर्ज़ी आईडी कार्ड तक भेजा था।