देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई अगले 5-महीनों में 3,500 अधिकारियों की भर्ती करेगा। इसमें 541 पीओ और 3,000 सर्कल-आधारित अधिकारी शामिल हैं। बैंक ने जून में 505 पीओ की भर्ती की थी और अब इतनी ही रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं, बैंक का लक्ष्य अगले 5-साल में महिला कार्यबल को बढ़ाकर 30% करना है।